लाइव न्यूज़ :

गुमला में आईईडी विस्फोट में जवान घायल

By भाषा | Updated: July 13, 2021 23:45 IST

Open in App

गुमला (झारखंड), 13 जुलाई जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में केरागानी के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मंगलवार को माओवादियों द्वारा किये गये बारूदी सुरंग (आईईडी) विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 203 कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं ‘द्रोण’ नामक खोजी कुत्ता मारा गया।

गुमला के पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन ने बताया कि कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के केरागानी जंगल में माओवादियों के द्वारा बिछायी गयी आइईडी की चपेट में आने से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान विश्वजीत कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि खोजी कुत्ता ‘द्रोण’ मारा गया।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची के मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के सलाहकार आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि‍ जवान को कई चोट आई हैं और वह गंभीर है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार केरागानी जंगल में माओवादियों के होने की सूचना पर गुमला से कोबरा बटालियन के जवान, सीआरपीएफ के जवान व चैनपुर पुलिस के जवान मिलकर अभियान चला रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्वान ‘द्रोण’ कई वर्षों से सीआरपीएफ के साथ नक्सल निरोधी अभियान में सक्रिय था और झारखंड के अनेक इलाकों में उसने अनेक सफल कार्रवाइयों में सुरक्षा बलों की मदद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर