लाइव न्यूज़ :

एक जवान के कोरोना संक्रमित होने पुष्टि, 800 साथियों को निगरानी में रखने को मजबूर हुई सेना

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 19, 2020 06:05 IST

लद्दाख में कोरोना पाजिटिव पाए गए जवान के साथ रहे 800 से अधिक सेना के जवानों की एकांतवास में निगरानी व जांच चल रही है। लद्दाख में बुधवार को कोरोनोवायरस संक्रमण के दो और नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबर्फीले रेगिस्तान लद्दाख में सेना में भी कोरोना वायरस घुस गया है।एक जवान में इसके होने की पुष्टि के बाद सेना को अपने उन 800 से अधिक जवानों को निगरानी में रखना पड़ा है जो संक्रमित जवान के साथ तैनात थे।

बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख में सेना में भी कोरोना वायरस घुस गया है। एक जवान में इसके होने की पुष्टि के बाद सेना को अपने उन 800 से अधिक जवानों को निगरानी में रखना पड़ा है जो संक्रमित जवान के साथ तैनात थे। हालांकि जवान के पिता को कोरोना वायरस होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी जबकि अब उसकी बीबी, बहन और बच्ची को भी अलग रखा गया है।

लेह में एक जवान में कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। जवान लद्दाख स्काउट का है। जवान के पिता हाल ही में ईरान से लौटे थे। वह भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जवान का इलाज चल रहा है। वहीं उनकी पत्नी, बहन सहित अन्य परिजनों को कोरेंटाइन किया गया है।

लद्दाख में कोरोना पाजिटिव पाए गए जवान के साथ रहे 800 से अधिक सेना के जवानों की एकांतवास में निगरानी व जांच चल रही है। लद्दाख में बुधवार को कोरोनोवायरस संक्रमण के दो और नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है। इस बात की पुष्टि करते हुए लद्दाख के कमिश्नर सेक्रेटरी रिगजिन सैंफल ने बताया कि अब तक 34 सैंपल की रिपोर्टों आ चुकी हैं और इनमें दो लोग वायरस से संक्रमित पाए गए है। ये दोनों मरीज भी उसी परिवार से संबंधित हैं, जिनका एक सदस्य हाल ही में ईरान से वापस लौटा था।

सैंफल ने बताया कि दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यही नहीं भीड़ भाड़ कम करने के लिए लेह और करगिल प्रबंधन ने धारा 144 लागू कर दी है। लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं गत मंगलवार को भी लद्दाख में जो दो नए मामले सामने आए थे, उनमें लद्दाख स्काउट्स में तैनात सेना का एक जवान भी शामिल था। जवान के संक्रमित पाए जाने पर उसके यूनिट के दस सैनिकों जो उसके साथ बैरक में रहते थे, को भी एहतियात के तौर पर अलग रखा गया है यही नहीं लद्दाख रेजिमेंटल सेंटर में लगभग 800 जवानों को भी फिलहाल निगरानी में रखा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय सेनाजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया