लाइव न्यूज़ :

JNU को कुछ दिन के लिए बंद किया जाए, भाजपा सांसद ने लोकसभा में उठाई ये मांग

By भाषा | Updated: February 5, 2020 13:58 IST

भाजपा के वीरेंद्र सिंह ने सदन में शून्यकाल में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विषय को उठाते हुए दावा किया, ‘‘जनता के पैसे से चलने वाले जेएनयू में राष्ट्रविरोधी बातें हो रही हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के वीरेंद्र सिंह ने कहा, देश की आजादी से पहले जो बातें मोहम्मद अली जिन्ना ने की थीं, वो ही बातें जेएनयू में हो रही हैं, वो ही बातें विपक्ष कर रहा है। बसपा के एक सदस्य ने जामिया और एएमयू में पुलिस कार्रवाई के संबंध में जांच की मांग की।

लोकसभा में बुधवार को भाजपा के एक सदस्य ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में राष्ट्रविरोधी बातें होने का आरोप लगाते हुए सरकार से इस विश्वविद्यालय को कुछ दिन के लिए बंद करने की मांग की, वहीं बसपा के एक सदस्य ने जामिया और एएमयू में पुलिस कार्रवाई के संबंध में जांच की मांग की।

भाजपा के वीरेंद्र सिंह ने सदन में शून्यकाल में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विषय को उठाते हुए दावा किया, ‘‘जनता के पैसे से चलने वाले जेएनयू में राष्ट्रविरोधी बातें हो रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले जो बातें मोहम्मद अली जिन्ना ने की थीं, वो ही बातें जेएनयू में हो रही हैं, वो ही बातें विपक्ष कर रहा है।

उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य फारूक अब्दुल्ला की हिरासत के मुद्दे पर आसन के समीप प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘जो बात आजादी से पहले जिन्ना ने की थीं, वही बातें यहां ये लोग (विपक्ष के सदस्य) कर रहे हैं।’’

सिंह ने सरकार से मांग की कि जेएनयू को कुछ दिन के लिए बंद कर देना चाहिए। वहां के घटनाक्रमों की जांच होनी चाहिए। इससे पहले बसपा के दानिश अली ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जेएनयू में हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि जामिया और एएमयू में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जांच होनी चाहिए। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)लोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं