लाइव न्यूज़ :

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने पीएचडी विद्यार्थियों को परिसर में लौटने की दी अनुमति

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने परिसर को खोलने के अपने आठवें और नौवें चरण में पीएचडी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को परिसर में वापसी की अनुमति दे दी।

विश्वविद्यालय की ओर से 12 फरवरी को जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि उन ‘9बी स्टूडेंट्स’ (डे-स्कॉलर) छात्रों को सोमवार से ही विश्वविद्यालय में आने की अनुमति दे दे गई है जिन्हें अपना शोधपत्र 30 जून या उससे पहले जमा करना है जबकि हॉस्टल में रहने वाले ऐसे पीएचडी विद्यार्थी 22 फरवरी से विश्वविद्यालय लौट सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी कैंटीन को भी खोलने की अनुमति दी है।

अधिसूचना में बताया गया कि सरस्वती पुरम की ओर परिसर के बी और सी द्वार को भी केंद्रीय विद्यालय के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए विद्यालय खुलने और बंद होने के समय खोला जाएगा। इससे पहले विश्वविद्यालय ने परिसर को खोलने के सातवें चरण में एमफिल के आखिरी सेमेस्टर और विज्ञान के एमटेक विद्यार्थियों और विशेष विद्यार्थियों समेत एमबीए के आखिरी सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परिसर को खोल दिया गया था। बी आर आंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में भी आंशिक तौर पर सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह