अब पश्चिम बंगाल में जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर फेंकी गई स्याही, प्रतिमा को थी तोड़ने की साजिश
By पल्लवी कुमारी | Updated: March 17, 2018 15:42 IST2018-03-17T15:42:49+5:302018-03-17T15:42:49+5:30
पश्चिम बंगाल में इससे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।

अब पश्चिम बंगाल में जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर फेंकी गई स्याही, प्रतिमा को थी तोड़ने की साजिश
कोलकता, 17 मार्च; पश्चिम बंगाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई है। यहां पूर्वी बर्दमान इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर स्याही फेंकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। हालांकि स्थानीय मीडिया का दावा है कि यह स्याही नहीं अलकतरा है। घटना 16 मार्च के रात की है।
स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने पहले नेहरू की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की गई थी। लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शरू कर दी है। जवाहरलाल नेहरू की यह प्रतिमा बर्दमान के कटवा के टेलिफोन मैदान में लगी है। पुलिस ने प्रतिमा की सफाई करवा दी है।
#WestBengal: Black ink thrown at a statue of Jawaharlal Nehru in Katwa's Telephone Maidan, last night. Police reached the spot on receiving information & the statue was cleaned later.
— ANI (@ANI) March 17, 2018
इस मामले में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के विधायक का कहना है कि इसके पीछे राजनीतिक तत्वों का ही हाथ है। ऐसे लोग सिर्फ व सिर्फ राज्य की कानून-व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। कांग्रेस के विधायक ने पुलिस से जल्द से जल्द विधायकों को पकड़ने को कहा है।
#WestBengal: Black ink thrown at a statue of Jawaharlal Nehru in Katwa's Telephone Maidan, last night. Police reached the spot on receiving information & the statue was cleaned later. pic.twitter.com/sT498TVaj3
— ANI (@ANI) March 17, 2018
गौरतलब है कि प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामल त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को तोड़ने के बाद से शुरू हुआ है। लेनिन की मूर्ति के बाद तमिलनाडु में पेरियार, कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, केरल में महात्मा गांधी, यूपी में अंबेडकर के बाद भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ हुई थी।
प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मामले की उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी निंदा की है। इनका कहना है कि ऐसा करने से सिर्फ देश का माहौल खराब हो रहा है।