लाइव न्यूज़ :

जवाहर नवोदय विद्यालय को 10 वीं, 12 वीं की कक्षाएं बहाल करने की अनुमति

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय उन राज्यों में 10 वीं और 12 वीं की कक्षाएं बहाल कर सकते हैं, जिन राज्यों में स्कूलों को खोलने की अनुमति मिल गयी है।

मंत्रालय ने जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी तैयार की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एसओपी तैयार की गयी है।

आवासीय सह शिक्षा सरकारी स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालयों को कोविड-19 महामारी फैलने के बाद पिछले साल मार्च में बंद कर दिया गया था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘जवाहर नवोदय विद्यालय ने छात्रों के लिए कक्षाएं बहाल करने को लेकर अच्छी तैयारी की है और इसके लिए अभिभावकों की सहमति भी ली गयी है। अन्य छात्रों के संबंध में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी ताकि शैक्षणिक स्तर पर नुकसान ना हो। चरणबद्ध तरीके से छात्रों को बुलाए जाने के साथ राज्य के प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।’’

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षाओं को संक्रमण मुक्त बनाने के कदम, छात्रावासों में सामाजिक दूरी के पालन, किसी आपात स्थिति में कोविड-19 संबंधी निर्देश का पालन कर रहा है।

बयान में कहा गया कि शिक्षा मंत्रालय के एसओपी के आधार पर प्रत्येक स्कूल राज्य सरकार के निर्देशों के आधार पर और जिला प्रशासन के साथ बैठ कर अपने दिशा-निर्देश बनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग