लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर ने कंगना की याचिका को खारिज करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:18 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त गीतकार जावेद अख्तर ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय से आग्रह किया कि अभिनेत्री कंगना रणौत की उस याचिका को खारिज किया जाए जिसमें उन्होंने महानगर की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा शुरू की गई आपराधिक मानहानि कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की है।

उच्च न्यायालय में अपने वकील एन. के. भारद्वाज के मार्फत दायर जवाबी हलफनामे में अख्तर ने कहा कि उपनगर अंधेरी के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने रणौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू करने में उचित प्रक्रिया का पालन किया है।

रणौत के वकील रिजवान सिद्दिकी द्वारा पिछले महीने दायर एक याचिका के जवाब में अख्तर ने जवाबी हलफनामा दायर किया है। रणौत ने याचिका में इस वर्ष शुरू की गई मानहानि कार्यवाही को चुनौती दी और कहा कि मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले में अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया।

रणौत ने कहा कि मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनके खिलाफ शिकायत में नामित गवाहों या शिकायतकर्ता का स्वतंत्र रूप से बयान दर्ज नहीं किया। इसने सिर्फ जुहू पुलिस की बातों पर भरोसा किया और उनके खिलाफ मामला शुरू कर दिया।

जवाबी हलफनामे में कहा गया है कि अभिनेत्री के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने की शक्ति मजिस्ट्रेट को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं