लाइव न्यूज़ :

जावड़ेकर, पुरी ने ‘मोदी और उनकी सरकार के सिखों से खास रिश्ते’ पुस्तिका का विमोचन किया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को ‘प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के सिखों से खास रिश्ते’ शीर्षक से एक पुस्तिका का विमोचन किया।

इस पुस्तिका का विमोचन गुरु नानक जयंती के मौके पर किया गया। इसे हिंदी, अंग्रेजी और गुरुमुखी में जारी किया गया।

सिख समुदाय के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की सराहना करते हुए पुरी ने कहा कि ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय में गुरु नानक देव की शिक्षाओं पर एक पीठ (चेयर) स्थापित करने के बारे में फैसला लिया गया है और कनाडा में भी इसे स्थापित करने के संबंध में वार्ता चल रही है।

इस मौके पर पुरी ने पुस्तिका लाने के लिए सूचना एवं प्रसारण को धन्यवाद दिया।

इस पुस्तिका में उल्लेख किया गया है कि कैसे केन्द्र सरकार ने पंजाब के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब गलियारे के विकास पर काम किया और इसके लिए 120 करोड़ रुपये आवंटित किए।

इसमें कहा गया है कि यह गलियारा तीर्थयात्रियों को पूरे साल पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा के लिए मदद करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह