लाइव न्यूज़ :

जावड़ेकर ने कोविड-19 के टीके की दूसरी खुराक से पहले सुरक्षा में लापरवाही न बरतने को कहा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को कहा कि अब कोरोनो वायरस का संकट कम हो रहा है और जल्द ही इसके टीके भारत में भी उपलब्ध होंगे लेकिन लोगों को ध्यान रखना होगा कि एंटीबॉडीज बनने और टीके की दूसरी खुराक लेने से पहले सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरते ।

अंतरराष्ट्रीय कोरोना वायरस लघु फिल्‍मोत्‍सव के अवसर पर जावडेकर ने कहा कि एक ही विषय पर 108 देशों में बनीं 2,800 फिल्मों की भागीदारी लोगों की अपार प्रतिभा का सटीक उदाहरण है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा कि कोरोनो वायरस पर बनी लघु फिल्मों का उत्‍सव मनाने के लिए फिल्म समारोह आयोजित करने का विचार बहुत प्रशंसनीय है।

जावडेकर ने कहा कि इस महामारी ने पूरी दुनिया के देशों के लिए गंभीर संकट पैदा कर दिया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस संकट को अच्छी तरह से संभालने में सक्षम रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने इस संकट को 2020 की शुरुआत में ही पहचान लिया था और देश तभी से इस संकट के खिलाफ लगातार काम कर रहा है।

जावडेकर ने कहा कि अब कोरोनो वायरस का संकट कम हो रहा है और जल्द ही इसके टीके भारत में भी उपलब्ध होंगे।

उन्होंने एंटीबॉडीज बनने और टीके की दूसरी खुराक लेने से पहले सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के लिए जनता को आगाह किया।

केंद्रीय मंत्री ने गोवा में आयोजित होने वाले 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव के बारे में कहा कि लोग इसे ऑनलाइन देख पाएंगे, जबकि इस महोत्‍सव का उद्घाटन और समापन समारोह सीमित दर्शकों के साथ आयोजन स्‍थल पर ही आयोजित होगा ।

उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव के इस संस्करण में 21 गैर-फीचर फिल्मों की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां