लाइव न्यूज़ :

जसलोक अस्पताल का गैर कोविड मरीजों का इलाज नहीं करने से इनकार, बीएमसी ने अपना फैसला बदला

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:17 IST

Open in App

मुंबई, 16 अप्रैल शहर में स्थित जसलोक अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि वह गंभीर रूप से बीमार गैर कोविड मरीजों का इलाज भी जारी रखेगा जबकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका की योजना इसे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के उपचार के लिये समर्पित अस्पताल बनाने की थी।

नगर निकाय ने शुक्रवार को अपना फैसला बदल दिया और कहा कि वह फिलहाल वहां इलाज करा रहे मरीजों की जिंदगी को जोखिम में नहीं डालना चाहता।

बीएमसी ने बुधवार को एक परिपत्र जारी किया था जिसमें उसने कहा था कि दक्षिण मुंबई का एक प्रमुख निजी अस्पताल (जसलोक अस्पताल) अब गैर कोविड मरीजों को भर्ती नहीं करेगा और इस संदर्भ में अस्पताल प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिया गए हैं। नगर निकाय ने शहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया है।

अस्पताल ने हालांकि बृहस्पतिवार रात एक बयान जारी कर कहा कि उसने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये बिस्तर बढ़ा दिये हैं, लेकिन वह गंभीर रूप से बीमार गैर-कोविड मरीजों का इलाज करना जारी रखेगा।

उसने एक बयान में कहा, “महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई के जसलोक अस्पताल एवं शोध केंद्र ने कोविड-19 के मरीजों के लिये आवंटित बिस्तरों की संख्या 58 से बढ़ाकर 150 कर दी है। लेकिन हम गंभीर रूप से बीमार गैर कोविड मरीजों का उपचार जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह