लाइव न्यूज़ :

जापान भारत के सबसे विश्ववसनीय दोस्तों में से एक :मोदी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 16:10 IST

Open in App

वाराणसी, 15 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान को भारत के सबसे विश्ववसनीय दोस्तों में से एक बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों की सोच है कि हमारा विकास सबके लिए होना चाहिए, और सबको जोड़ने वाला होना चाहिए ।

मोदी ने यह बात जापान के सहयोग से बने अन्तरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ का उद्घाटन करते हुए कही। उनके साथ जापान के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत में जापान के प्रधानमंत्री शुगा योशीहिदे का वीडियो संदेश भी दिखाया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''चाहे सामरिक क्षेत्र हो या आर्थिक क्षेत्र, जापान आज भारत के सबसे विश्ववसनीय दोस्तों में से एक है। हमारी दोस्ती को इस पूरे क्षेत्र की सबसे नैसर्गिक साझेदारी में से एक माना जाता है।''

उन्होंने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचा और विकास को लेकर भी कई अहम और बड़ी परियोजनाओं में जापान हमारा साझीदार है। मुबंई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो, दिल्ली मुंबई इन्डस्ट्रियल कोरीडोर हो या डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर हो, जापान के सहयोग से बन रहे ये प्रोजेक्ट नये भारत की ताकत बनने वाले हैं।’’

मोदी ने कहा कि भारत और जापान की सोच है कि हमारा विकास सबके लिये होना चाहिए और सबको जोड़ने वाला होना चाहिए।

मोदी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर परिसर में पौधारोपण भी किया ।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos