लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान के लिये नृपेंद्र मिश्रा को जापान सरकार का सम्मान

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल जापान सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित वर्ष 2021 के स्प्रिंग पुरस्कार प्राप्त करने वाले विदेशी हस्तियों में भारत के प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा का नाम भी शामिल है ।

जापान के दूतावास द्वारा जारी बयान के अनुसार, पूर्व आईएएस अधिकारी को ‘ऑर्डर आफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार’ सम्मान मिलेगा । यह सम्मान जापान और भारत के आर्थिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान को मान्यता प्रदान करते हुए दिया जा रहा है।

इकेबाना इंटरनेशनल के गुड़गांव चैप्टर की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा मिश्रा यह सम्मान प्राप्त करने वाली दूसरी भारतीय हैं। उन्हें ‘ऑर्डर आफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर रेज’ मिलेगा। मिश्रा को यह सम्मान भारत में इकेबाना को बढ़ावा देने एवं दोनों देशों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिये दिया जा रहा है ।

गौरतलब है कि इकेबाना फूलों को सजाने की एक पारम्परिक जापानी कला को कहते हैं, जिसमें फूल, पत्तियों, बीज, टहनी और उसके तने को फूलदान, गमले आदि में आकर्षक ढंग से सजाया जाता है।

दूतावास ने जापान-भारत संबंधों को बढ़ावा देने में नृपेंद्र मिश्रा के योगदान की सराहना की। मिश्रा वर्ष 2014-19 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे।

जापानी राजदूत सातोशी सुजुकी ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा और इकेबाना इंटरनेशनल के गुड़गांव चैप्टर की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा मिश्रा को जापान सरकार से 2021 का स्प्रिंग पुरस्कार मिलने पर बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे