लाइव न्यूज़ :

नौ जनवरी : भारत का अभियान दल पहली बार पहुंचा अंटार्कटिका

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी नौ जनवरी का इतिहास भारतीय वैज्ञानिकों की एक बड़ी उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल धरती के चरम दक्षिण में स्थित बर्फीले अंटार्कटिक महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान दल नौ जनवरी 1982 को पहुंचा। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डॉक्टर एस जेड कासिम ने किया था। कासिम तब पर्यावरण विभाग के सचिव थे और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के निदेशक का पद संभाल चुके थे। इस मिशन का लक्ष्य यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करना था। इस दल ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोवा से छह दिसंबर, 1981 को की और अंटार्किटक से 21 फरवरी, 1982 को वापस गोवा पहुंच गए।

देश दुनिया के इतिहास में नौ जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1664 : सूरत में लूटपाट करने के बाद शिवाजी ने शहर छोड़ा।

1792: तुर्की और रूस ने जस्सी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1873: नेपोलियन तृतीय का निधन।

1915 : दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे।

1927: पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म ।

1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले पार्श्वगायक गायक महेंद्र कपूर का जन्म।

1963 : देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा।

1972 : इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ।

1982 : भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।

2001 : बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।

2008: श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके को अपने कब्जे में लिया।

2011 : ईरान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।

2012 : लिओनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब अपने नाम किया।

2020 : भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे