लाइव न्यूज़ :

सात जनवरी : बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरूआत

By भाषा | Updated: January 6, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी वर्ष के हर दिन की तरह सात जनवरी का दिन भी बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वह सात जनवरी का ही दिन था, जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमे की शुरूआत की। उनपर इलजाम था कि उन्होंने 1857 में हुकूमत के खिलाफ उठी बगावत की चिंगारी को हवा दी।

दरअसल जफर को भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने की भारी कीमत चुकानी और उन्हें बंदी बना कर रंगून ले जाया गया, जहां 1862 में उनकी मौत हुई और उन्हें अपने प्यारे वतन में दो गज जमीन भी न मिल सकी।

देश ने उनके योगदान को सम्मान दिया और उनके नाम पर कई सड़कों का नाम रखा गया। पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी उनके नाम पर एक सड़क है। बांग्लादेश में ढाका में विक्टोरिया पार्क का नाम बदलकर बहादुर शाह जफर पार्क कर दिया है।

देश दुनिया के इतिहास में सात जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1851 : प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म।

1859 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने सिपाही विद्रोह में शामिल होने के आरोप में मुकदमा शुरू किया।

1893 : गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।

1943 : मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन।

1950 : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।

1966 : हिन्दी फ़िल्मों के महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।

1981 : भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म।

2010 : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं