इतिहास में 3 जनवरीः अमेरिका और रूस में समझौता, परमाणु हथियार भंडार को आधा करने पर सहमत

By भाषा | Updated: January 3, 2020 07:36 IST2020-01-03T07:36:39+5:302020-01-03T07:36:39+5:30

सबसे अहम घटना यह रही कि 1993 को दुनिया की दो महाशक्तियां रूस और अमेरिका अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार हो गईं।

January 3 in history: Agreement between US and Russia, agreed to halve nuclear weapons reserves | इतिहास में 3 जनवरीः अमेरिका और रूस में समझौता, परमाणु हथियार भंडार को आधा करने पर सहमत

अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वह अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे।

Highlights‘इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित।अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की।

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से साल का तीसरा दिन देश और दुनिया में तमाम तरह की कई अहम घटनाओं का साक्षी रहा। इस दिन की सबसे अहम घटना यह रही कि 1993 को दुनिया की दो महाशक्तियां रूस और अमेरिका अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार हो गईं।

देश दुनिया के इतिहास में 3 जनवरी की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1836 : मुंशी नवल किशोर का जन्म।

1880 : ‘इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित।

1938 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रुजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रुजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।

1959 : अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।

1993: अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वह अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे।

2001 : हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।

2004 : मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा।

2004 : मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।

2014 : अल कायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।

Web Title: January 3 in history: Agreement between US and Russia, agreed to halve nuclear weapons reserves

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे