लाइव न्यूज़ :

25 जनवरी : आस्था ने ली जान, मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों की मौत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 10:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी :भाषा: भारत विभिन्न धर्मों और विविध धार्मिक मान्यताओं वाला विशाल देश है। यहां पूरे वर्ष धार्मिक उत्सव और त्योहार मनाए जाते हैं और हर धर्म के लोग बड़ी संख्या में परंपरागत तरीकों से अपने इष्ट देव की आराधना करते हैं, लेकिन ऐसे मौकों पर जरा सी लापरवाही से बड़े हादसे होने का अंदेशा सदैव बना रहता है। 25 जनवरी 2005 भी एक ऐसा ही दिन था, जब महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पहाड़ी पर स्थित मंढेर देवी के मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों की भीड़ जमा थी और अचानक भगदड़ मचने से 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई और बहुत से लोग घायल हुए।

देश दुनिया के इतिहास में 25 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1971 : हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

1971: युगांडा की सशस्त्र सेना के प्रमुख इदी अमीन ने सैन्य तख्तापलट के जरिए राष्ट्रपति मिल्टन ओबोट से सत्ता छीनी। ओबोट 1962 में आजादी के बाद से देश का नेतृत्व कर रहे थे और तख्तापलट के समय सिंगापुर में राष्ट्रमंडल सम्मेलन में भाग लेने गए थे।

1974 : गुजरात में खाद्य पदार्थों की कमी और इनके दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भड़के दंगों में कई लोगों की मौत। कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र में भी इसी तरह के प्रदर्शन हुए थे।

1980 : नागरिक सम्मान भारत रत्न, पदम विभूषण आदि प्रदान करने का सिलसिला फिर से शुरू किया गया। सम्मान प्रदान करने का चलन 8 अगस्त 1977 को रोक दिया गया था।

1980 : मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1983 : विनोबा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया गया।

1987 : मद्रास :अब चेन्नई: में अवैध तरीके से बनाई गई शराब पीने से 30 लोगों की मौत और कम से कम 40 अन्य ने आंखों की रौशनी गंवा दी।

1990 : कोलंबिया का बोइंग 707 जेटलाइनर विमान न्यूयार्क में कोव नेक में एक पहाड़ी से टकराया। घटना में 88 लोग जिंदा बचे। बाद में पता चला कि हादसे के समय विमान के चारों इंजन बंद हो चुके थे और उसमें ईंधन लगभग खत्म था।

1994 : पश्चिम बंगाल में आसनसोल के निकट कोयले की एक खदान में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद घातक कार्बन मोनोआक्साइड भरने से 55 खनिकों की मौत

1999: कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 300 लोगों की मौत और 1000 घायल।

1999 : अन्तरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निष्कासित कर दिया गया। इस घटना ने ओलंपिक आंदोलन को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया।

2002 : भारत ने मध्यम दूरी तक मार करने वाले परमाणु क्षमता से लैस प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।

2005 : महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पहाड़ी पर स्थित देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत।

2009 : श्रीलंका सेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम से उसका आखिरी गढ़ मल्लाइतिवु छीना।

2010 : बगदाद में विदेशी पत्रकारों और व्यवसायियों के पसंदीदा तीन बड़े होटलों में बम फटने से कम से कम 36 लोगों की मौत।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया