लाइव न्यूज़ :

24 जनवरी : भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का निधन

By भाषा | Updated: January 24, 2021 11:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी :भाषा: साल का हर दिन किसी न किसी घटना के गवाह के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है, लेकिन 24 जनवरी के दिन को इस बात का मलाल रहा होगा कि वह सागर सी गहरी और झील सी ठहरी आवाज के शांत होने का साक्षी क्यों बना। 24 जनवरी 2011 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे सशक्त और सुरीले हस्ताक्षर भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी ने अंतिम सांस ली। ऐसा लगा मानों मां सरस्वती की वीणा का एक तार टूट गया।

‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ को अपनी आवाज देकर हर देशवासी को एक सूत्र में पिरोने का सुरीला संदेश देने वाले पंडित जोशी की गायकी ने किराना घराने की गायकी को एक नया मुकाम बख्शा। ख्याल गायकी में महारत के साथ साथ उन्होंने कई रागों के संयोजन से नए रागों की रचना भी की। पंडित जोशी जैसे नगीनों ने ही भारतीय शास्त्रीय संगीत को इतना चमकदार बनाया है कि आज हम इसपर गर्व करते हैं।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1556 : चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत।

1826 : पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म

1857 : कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।

1937 : बल्गारिया और युगोस्लाविया ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर कर लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म किया।

1950 : ‘जन गण मन...’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। राजेन्द्र प्रसाद भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

1951 : प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

1952 : बंबई :अब मुंबई: में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन।

1957 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए वहां जनमत संग्रह कराने का अपना आह्वान दोहराया।

1965 : भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मैसूर :अब कर्नाटक: के जोग में बनी शरावती पन बिजली परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इसे उस समय अमेरिका की सहायता से बनी भारत की सबसे बड़ी बिजली परियोजना बताया गया था।

1965 : सर विंस्टन चर्चिल का 90 बरस की आयु में लंदन स्थित अपने घर में निधन

1966 : एयर इंडिया के विमान बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 117 लोगों की मौत।

2004 : मंगल की सतह के अन्वेषण के लिए 2003 के मध्य में भेजा गया रोबोटिक रोवर ‘अपोर्च्यूनिटी’ मंगल ग्रह पर उतरा।

2006 : गूगल ने चीन के लिए वहां के सेंसरशिप कानूनों के अनुसार नया सर्च इंजन गूगल.सीएन. बनाने का ऐलान किया, जिसमें ई-मेल और ब्लॉग की सुविधा नहीं होगी।

2009 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बॉयपास सर्जरी। इससे पहले 1990 में उनकी बॉयपास सर्जरी और 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी।

2011 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन।

2011 : मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह