नई दिल्ली: दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना के चपेट में हैं। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन लोगों से जनता कर्फ्यू में मदद करने की अपील की है। जनता कर्फ्यू के लिए देश पूरी तरह से तैयार है। रविवार सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर सभी सुविधा बंद रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है और देश में संक्रमण को बढ़ने से रोकना है।
आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा लखनऊ, बेंगलुरु सहित कई अन्य बड़े शहरों में मॉल और पर्यटक स्थल पहले से ही बंद हैं। कई राज्यों में बसों पर भी पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा कई सारी उड़ानें भी रद्द की गई हैं। जनता कर्फ्यू के तहत ही दिल्ली में ऑटो टैक्सी यूनियन ने ऐलान किया कि रविवार को दिल्ली में ऑटो टैक्सी नहीं चलेंगे। इधर, हरियाणा और राजस्थान में धारा-144 लागू है।
22 Mar, 20 12:39 PM
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सरकार ने 24 मार्च को सभी दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की है। 23 और 25 मार्च को छुट्टियां हैं। जरूरी सेवाएं बिना किसी रूकावट के जारी रहेंगी। यह जानकारी प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने दी है।
22 Mar, 20 12:27 PM
जनता कर्फ्यू के बीच प्रशासनिक आदेश नहीं मानने पर जिम संचालक समेत दो गिरफ्तार
22 Mar, 20 11:46 AM
जनता कर्फ्यू के मौके पर महाराष्ट्र का जुहू बीच पूरी तरह सुनसान नज़र आया।
22 Mar, 20 11:36 AM
त्रिवेंद्रम: जनता कर्फ्यू के मौके पर शंकुमुघम बीच पूरी तरह सुनसान नज़र आया। प्रधानमंत्री ने 19 मार्च को दिए अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों से जनता कर्फ्यू में अपना सहयोग देने की अपील की थी।
22 Mar, 20 10:47 AM
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 324 हुई।
22 Mar, 20 10:00 AM
गुजरात: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अहमदाबाद में जनता कर्फ्यू के दिन फायर टेंडर की गाडियां कीटाणुनाशक का छिड़काव करेंगी।
22 Mar, 20 09:16 AM
दिल्ली: जनता कर्फ्यू के दौरान वाहन चालकों को फूल देकर उनसे घर पर रहने की अपील करते पुलिस कर्मी।
22 Mar, 20 08:40 AM
पश्चिम बंगाल: जनता कर्फ्यू के दौरान कोलकाता में खाली सड़कें, दुकानों पर लटके तालें और खाली जाती बसें।
22 Mar, 20 08:15 AM
असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 4 वर्षीय बच्चा जो कोरोना वायरस संदिग्ध था उसका डिब्रूगढ़ में टेस्ट नेगेटिव आया है। अब तक असम में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
22 Mar, 20 08:22 AM
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज देशभर में जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है, वाराणसी में जनता कर्फ्यू के दौरान खाली सड़कें।
22 Mar, 20 08:15 AM
दिल्ली: आमतौर पर भीड-भाड़ वाला आनंद विहार रेलवे स्टेशन जनता कर्फ्यू के दौरान खाली नज़र आया। #jantacufew
22 Mar, 20 07:44 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है... मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं।
22 Mar, 20 07:25 AM
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक केस मिला है। ऐसे में आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू की अपील पर नागपुर के लोगों ने भी घर में ही रहकर इस कर्फ्यू को सफल बनाने के फैसला लिया है। तस्वीर में देखिए नागपुर की सड़कें खाली हैं।
22 Mar, 20 07:23 AM
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराने के लिए चेन्नई के लोगों ने भी मानव चैन को तोड़कर इस बीमारी को हराने का मन बना लिया है। यही वजह है कि आज सुबह चेन्नई में भी सड़कें खाली दिखीं।
22 Mar, 20 07:20 AM
पंजाब के लुधियाना में रविवार की सुबह सड़कें खाली दिखीं