लाइव न्यूज़ :

24 किमी तक उल्टी दौड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी में सवार थे करीब 60-70 यात्री, लोको पायलट समेत तीन निलंबित

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:54 IST

ट्रेन दिल्ली से टनकपुर जा रही थी। चंपावत के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा कि किसी जानवर को बचाने के उद्देश्य से अचानक ब्रेक लगाया गया होगा जिससे ट्रेन उल्टी दिशा में चलने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देबनबसा से उल्टी दिशा में चलने के बाद ट्रेन चकरपुर में रुक गई।घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरों रेंज के निकट आग लग गई थी।

बरेलीः दिल्ली से यात्रियों को लेकर टनकपुर जा रही पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस गंतव्य तक पहुंचने से पहले गाय से टकराने के बाद उल्टी दौड़ पड़ी।

इस मामले में लोको पायलट समेत तीन रेल कर्मियों को निलंबित किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम को पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर टनकपुर जा रही थी। टनकपुर स्टेशन से पहले होम सिग्नल के पास एक गाय ट्रेन के नीचे आ गयी।

इससे ट्रेन कुछ पल के लिए रुकी और इंजन का प्रेशर पाइप फटा गया। उन्होंने बताया कि पाइप फटने के बाद ट्रेन उल्टी दौड़ने लगी और लोको पायलट की तमाम कोशिश के बावजूद ट्रेन नहीं रुकी। सिंह ने बताया कि लोको पायलट ने फौरन इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी। खबर सुनकर आनन-फानन में टनकपुर से खटीमा के बीच की सभी रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया।

इस बीच ट्रेन सात किलोमीटर का सफर करके बनबसा पहुंची, जहां पटरी पर पत्थर डालकर ट्रेन रोकने की कोशिश की गई लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। सिंह ने बताया इसके बाद चकरपुर खटीमा के बीच गेट संख्या 35 सीवर लाइन पर मिट्टी और बजरी डालकर ट्रेन को रोका गया।

ट्रेन में करीब 60-70 यात्री सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के प्रबंधक आशुतोष पंत ने बुधवार देर रात जन शताब्दी के लोको पायलट मुबारक अंसारी, असिस्टेंट लोको पायलट जितेन्द्र कुमार तथा गार्ड को निलंबित कर दिया है। दुर्घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति गठित की गई है।

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया