लाइव न्यूज़ :

उल्टी दौड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस, लोको पायलट समेत तीन निलंबित

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:18 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 18 मार्च दिल्ली से यात्रियों को लेकर टनकपुर जा रही पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस गंतव्य तक पहुंचने से पहले गाय से टकराने के बाद उल्टी दौड़ पड़ी। इस मामले में लोको पायलट समेत तीन रेल कर्मियों को निलंबित किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम को पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर टनकपुर जा रही थी। टनकपुर स्टेशन से पहले होम सिग्नल के पास एक गाय ट्रेन के नीचे आ गयी। इससे ट्रेन कुछ पल के लिए रुकी और इंजन का प्रेशर पाइप फटा गया।

उन्होंने बताया कि पाइप फटने के बाद ट्रेन उल्टी दौड़ने लगी और लोको पायलट की तमाम कोशिश के बावजूद ट्रेन नहीं रुकी।

सिंह ने बताया कि लोको पायलट ने फौरन इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी। खबर सुनकर आनन-फानन में टनकपुर से खटीमा के बीच की सभी रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया। इस बीच ट्रेन सात किलोमीटर का सफर करके बनबसा पहुंची, जहां पटरी पर पत्थर डालकर ट्रेन रोकने की कोशिश की गई लेकिन ट्रेन नहीं रुकी।

सिंह ने बताया इसके बाद चकरपुर खटीमा के बीच गेट संख्या 35 सीवर लाइन पर मिट्टी और बजरी डालकर ट्रेन को रोका गया। ट्रेन में 60 यात्री सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के प्रबंधक आशुतोष पंत ने बुधवार देर रात जन शताब्दी के लोको पायलट मुबारक अंसारी, असिस्टेंट लोको पायलट जितेन्द्र कुमार तथा गार्ड को निलंबित कर दिया है। दुर्घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति गठित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos