लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधान परिषद में गोहत्या निषेध विधेयक का समर्थन करेगी जनता दल (एस)

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:09 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 जनवरी जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य बसवराज होराट्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधान परिषद में गोहत्या निषेध विधेयक पेश किये जाने पर उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी।

इससे पहले जद (एस) ने विधेयक का विरोध किया था।

पार्टी अध्यक्ष एच डी देवगौड़ा और उनके बेटे एच डी कुमारस्वामी ने कई बार कहा है कि वह गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक के विरोध में हैं।

होराट्टी ने संवाददाताओं से कहा, “अब विधेयक का विरोध करने का कोई प्रश्न नहीं है।”

उन्होंने कहा, “स्वाभाविक रूप से, जब भी सरकार बदलती है, परिषद में बहुमत का सवाल होता है। यदि महत्वपूर्ण विधेयक हैं तो वे पारित हो जाएंगे। जद (एस) और भाजपा के कुल 43 सदस्य हैं, इसलिए विधेयक का विरोध करने का कोई सवाल नहीं है। हम विधेयक का सौ प्रतिशत समर्थन करेंगे।”

होराट्टी के बयान से एक दिन पहले जद (एस) ने विधान परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के साथ हाथ मिलाया था।

समझौते के तहत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा जद (एस) समर्थन करेगी और उपाध्यक्ष पद के लिए जद (एस) भाजपा को समर्थन देगी।

अध्यक्ष पद के लिए जद (एस) की ओर से होराट्टी के प्रत्याशी होने की पूरी संभावना है और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार एम के प्राणेश ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान