लाइव न्यूज़ :

बढ़ने लगा है हरियाणा में जननायक जनता पार्टी का कुनबा

By बलवंत तक्षक | Updated: February 21, 2019 22:39 IST

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बागी पोते सांसद दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का हरियाणा में कुनबा तेजी से बढ़ने लगा

Open in App

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बागी पोते सांसद दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का हरियाणा में कुनबा तेजी से बढ़ने लगा है. दुष्यंत के नेतृत्व में आस्था जाहिर करते हुए कई पार्टियों के नेताओं ने जेजेपी में शामिल होने का फैसला किया है.

इनमें भाजपा के पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, कांग्रेस के पूर्व विधायक अर्जन सिंह और इनेलो के पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास प्रमुख हैं. पूर्व मंत्री हर्ष कुमार पलवल जिले की हथीन विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं. बंसीलाल सरकार में सिंचाई मंत्री रहे हर्ष कुमार की भाजपा छोड़ने की चर्चाओं के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें पार्टी में रोकने के प्रयास भी किए, लेकिन हर्ष ने हथीन में एक बड़ी रैली का आयोजन कर जेजेपी में शामिल होने का ऐलान किया. जेजेपी उन्हें फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना सकती है. 

कांग्रेस के पूर्व विधायक अर्जन सिंह भी जेजेपी में आ गए हैं. अर्जन सिंह यमुनानगर जिले की छछरौली सीट से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे. बाद में वे कांग्रेस में आ गए, लेकिन आने वाले विधानसभा चुनावों में वे जेजेपी के टिकट पर किस्मत आजमाने के इच्छुक हैं. अर्जन सिंह को जेजेपी में शामिल करने के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला खुद यमुनानगर पहुंचे थे.

मेवात क्षेत्र में तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रहे मोहम्मद इलियास को भी जेजेपी में ही अपना राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है. यही वजह है कि चौटाला सरकार में मंत्री रहे इलियास ने इनेलो से अपना नाता तोड़ते हुए जेजेपी का दामन थाम लिया. इलियास के जेजेपी में शामिल होने को विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल