लाइव न्यूज़ :

Lalu Prasad Yadav in Patna: 'तुम हिन्दू नहीं हो... मां के शौक में बाल-दाढ़ी छिलवाए' पीएम मोदी पर लालू प्रसाद यादव का विवादित बयान

By धीरज मिश्रा | Updated: March 3, 2024 16:28 IST

Jan Vishwas Rally in Patna: गांधी मैदान में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज कल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। लालू ने कहा कि पीएम बताए कि उन्हें क्यों कोई संतान नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी पर लालू प्रसाद यादव का विवादित बयानलालू ने कहा पीएम मोदी तो हिन्दू भी नहीं हैंलालू ने कहा दिल्ली पर अब कब्जा करना है

Jan Vishwas Rally in Patna: गांधी मैदान में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज कल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। लालू ने कहा कि पीएम बताए कि उन्हें क्यों कोई संतान नहीं है। पीएम परिवारवाद पर बोलते हैं कि हम लोग परिवार के लिए लड़ते हैं। पीएम के पास तो परिवार नहीं है। लालू ने पीएम पर विवादित बयान दिया।

लालू ने कहा कि जब पीएम की माताजी का स्वर्गवास हुआ तो बेटे ने केश दाढ़ी नहीं छिलवाया। खुद को हिन्दू कहते हैं। पीएम मोदी तो हिन्दू भी नहीं है। हर हिन्दू मां के शौक में केस डाढ़ी छिलवाता है। पीएम ने क्यों नही छिलवाया। पीएम देश में नफरत फैला रहे हैं। राम-रहिम को लड़वा रहे हैं।

लालू ने की अपील चुनाव की तैयारी करो

लालू प्रसाद यादव ने गांधी मैदान से अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के ऊपर कब्जा करना है। तैयार हो न। हमसे भी ज्यादा मेहनत करता है। चुनाव की तैयारी में लग जाइए। हम खुद हर जगह आएंगे। 

यहां जो फैसला होता है उसे मानना पड़ता है

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राजा दशरथ के पुत्र भगवान राम का विवाह बिहार के जनकपुर में हुआ था। बिहार में कई वीर पुरुषों का जन्म हुआ था। इसी गांधी मैदान में कई बार देश भर के नेताओं के साथ बैठकें हुई थीं और एक संदेश दिया गया था कि यहां बहुत कुछ है। बिहार की ताकत है कि यहां जो भी फैसला होता है, उसका पालन देश भर के लोग करते हैं।

लालू ने कहा कि 1990 में लोकतंत्र में जो हमें अधिकार है, दलित, पिछड़े, आदिवासियों को इससे दूर रखा जाता था, वोट के अधिकार से। सब अपने दरवाज़ा पर रखते थे बूथ को। हमने ताकत दिया लोगों को। लालू ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि कल बोल रहे थे पीएम के सामने अब नहीं जाएंगे। अब आपके साथ रहेंगे। नीतीश पलट जाएंगे। इसके बारे में तेजस्वी यादव को पहले ही पता चल गया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिललालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवपटनाबिहारनीतीश कुमारराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील