दिल्ली से उत्तराखंड के कोटद्वार और टनकपुर के लिए चलेगी जनशताब्दी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:30 IST2020-12-29T21:30:45+5:302020-12-29T21:30:45+5:30

Jan Shatabdi will run from Delhi to Kotdwar and Tanakpur in Uttarakhand | दिल्ली से उत्तराखंड के कोटद्वार और टनकपुर के लिए चलेगी जनशताब्दी

दिल्ली से उत्तराखंड के कोटद्वार और टनकपुर के लिए चलेगी जनशताब्दी

देहरादून, 29 दिसंबर दिल्ली से उत्तराखंड के कोटद्वार और टनकपुर शहरों के लिए जल्द ही जनशताब्दी रेलगाडियां शुरू की जाएगी । इस बात की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को एक पत्र के माध्यम से दी है ।

पत्र में गोयल ने बलूनी को बताया कि दोनों रेलगाडियों को चलाने का फैसला उनके अनुरोध पर किया गया है ।

गोयल ने कहा कि इन दोनों रेलगाडियों के चलने का टाइम टेबल जल्द ही रेल मंत्रालय जारी करेगा जिसके बारे में उन्हें बताया जाएगा ।

गोयल ने कहा कि इन रेलगाडियों के चलने से उत्तराखंड के लोगों को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी ।

बलूनी ने गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड की रेल सेवाओं के विस्तार और उच्चीकरण में उन्होंने उदारता का परिचय दिया है ।

बलूनी ने कहा कि दोनों रेलगाडियों के संचालन से नागरिकों, छात्रों, रोगियों और नौकरीपेशा लोगों को बडी राहत मिलेगी ।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आमजन की सुविधा और सेवा के लिए कृतसंकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jan Shatabdi will run from Delhi to Kotdwar and Tanakpur in Uttarakhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे