लाइव न्यूज़ :

जन औषधि केंद्र व्यापार करने का अवसर और लोगों की सेवा का जरिया है : मांडविया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि जन औषधि केंद्र (जेएके) खोलना व्यापार का एक अवसर होने के साथ ही गरीब लोगों की सेवा करने का जरिया भी है।

मांडविया ने यहां बसवानागुदी में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘जन औषधि केंद्र खोलकर आप लोगों की सेवा करते हैं। साथ ही हम 20 प्रतिशत का कमीशन भी देते हैं। इसके अलावा हम तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी मुहैया कराते हैं।’’

उन्होंने बताया कि यह सहायता मुहैया करायी जाती है क्योंकि मुनाफे का अंतर ब्रांडेड दवाइयां बेच रही दवा दुकानों से बहुत कम होता है और जन औषधि केंद्र में दवाइयां सस्ती दरों पर बेची जाती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम आपको सहायता देते हैं ताकि केंद्र बंद करने की नौबत न आए।’’ उन्होंने दावा किया कि पीएमजेएवाई का शुभारंभ दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब समर्थक, किसान समर्थक और उद्योग मित्र सरकार है। उन्होंने कहा कि जेएके को देश में ‘मोदी की दवाई की दुकान’ के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने एक घटना को याद किया, जहां दिल की बीमारी के एक मरीज का चिकित्सा खर्च हर महीने 4,500 रुपये से कम होकर 800 रुपये हो गया। उन्होंने कहा कि जेएके का प्रचार मानवता की सेवा है।

भारत की आजादी के 75 वर्ष होने पर अपने मंत्रालय की पहलों पर मांडविया ने कहा कि ‘जन औषधि मित्र’ बुजुर्ग लोगों को दवा की किट उनके घर पर पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने संबोधन में कहा कि जेएके गरीब से गरीब लोगों की मदद करने की मोदी की दूरदृष्टि का प्रमाण है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने आप से पूछने की जरूरत है कि पिछले 70 वर्षों में क्या हमारे में से किसी ने गरीब लोगों को सस्ती दवाएं देने के बारे में सोचा था।’’

बोम्मई ने बेंगलूरू दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद तेजस्वी सूर्या को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार अपने निर्वाचन क्षेत्र में 100 जेएके खोलने के उनके लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो