लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: जम्मू वायुसैनिक हवाई अड्डे पर दो बम धमाके, दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 27, 2021 10:00 IST

अधिकारियों के मुताबिक जम्मू के वायुसैनिक हवाई अड्डे में आज यानि रविवार तड़के दो बजे के करीब दो बम धमाके हुए हैं। इस विस्फोट में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। आतंकवादियों को समय पर गिरफ्तार कर जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया है। 

जम्मू संभाग में आतंकी हमलों के खतरे के अंदेशे के बीच हाई अलर्ट कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि जम्मू के वायुसैनिक हवाई अड्डे पर आज तड़के आतंकियों ने कथित तौर पर ड्रोन की मदद से दो धमाके कर सभी को चौंका दिया। इस हमले के तुरंत बाद हवाई अड्डे से 5 किमी दूर 5 किलो की आईईडी के साथ दो आतंकियों की गिरफ्तारी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट घोषित करने पर मजबूर कर दिया।

हालांकि हवाई अड्डे पर हुए दो धमाकों में आतंकियों या ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि फिलहाल अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है लेकिन आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मुताबिक, उन्होंने तड़के आसमान में ड्रोन के उड़ने की आवाजें सुनी थीं और बाद में हुए विस्फोटों के कारण एक इमारत की छत को भी नुक्सान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू के वायुसैनिक हवाई अड्डे में आज यानि रविवार तड़के दो बजे के करीब दो बम धमाके हुए हैं। इस विस्फोट में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। 

इनकी पहचान अरविंद सिंह और एलएसी एसके सिंह के रूप में हुई है। इन दोनों को तुरंत एयरफोर्स स्टेशन जम्मू में स्थित एमआइ कक्ष में प्राथमिक उपचार किया गया।एयरपोर्ट पर सेना और पुलिस बम निरोधक दस्ते सहित पहुंच चुकी है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई है। किसी को भी एयरपोर्ट मार्ग के बाहर से आने-जाने की अनुमति नहीं है। अब एयरपोर्ट के भीतर पैरा कमांडो भी जा चुके हैं। 

यह कमांडो भी पूरे घटनास्थल का चप्पा-चप्पा खंगालकर विस्फोट के अहम सुराग जुटाने में मदद करेंगे। पहला धमाका एयरपोर्ट की बिल्डिंग में हुआ जबकि ठीक पांच मिनट के उपरांत दूसरा धमाका जमीन पर किया गया। इस घटना के तुरंत बाद टेक्निकल एयरपोर्ट से बाहर के आने-जाने वाले मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।वायुसैनिक हवाई अड्डे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है और ऐसे में बम विस्फोट की घटना कई सवालों को जन्म दे रही है। 

पुलिस भी विभिन्न पहलूओं पर काम करना शुरू हो चुकी है। शुरूआती जांच में अभी तक जो बात निकलकर सामने आ रही है उससे ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि एयरपोर्ट के भीतर आज सुबह हुए बम धमाके ड्रोन की मदद से किए गए हैं। घटनास्थल से शैल भी बरामद हुए हैं। इस थ्यूरी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इस बीच जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। आतंकवादियों को समय पर गिरफ्तार कर जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया है। आतंकियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक प्रमुख शापिंग माल के पास से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने आप्रेशन शुरू किया। आतंकी शहर में हमले को अंजाम देने से पहले प्रमुख प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos