लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी, इंटरनेट सेवाएं निलंबित 

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 24, 2018 08:21 IST

पिछले हफ्ते सेना और आतंकियों के बीच कुलगाम में भी मुठभेड़ हुए थे। जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी को मार गिराए थे। मुठभेड़ की जगह पर हुए धमाके की वजह से सात नागरिकों की भी मौत हो गई थी।

Open in App

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।  सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नौगाम सेक्टर के सुथू में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर बुधवार को हमला बोला। जिसेक बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आतंकियों और  सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ 24 अक्टूबर के तड़के की है।  मुठभेड़ की खबर के बीच यहां इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है।  

दोनों आतंकियों के शव को बरामद कर, जांच की जा रही है कि ये किस संगठन के आतंकी हैं। घटना के बाद इलाके में तनावग्रस्त माहौल है। 

कुलगाम में मारे गए थे तीन आतंकी 

पिछले हफ्ते सेना और आतंकियों के बीच कुलगाम में भी मुठभेड़ हुए थे। जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी को मार गिराए थे। मुठभेड़ की जगह पर हुए धमाके की वजह से सात नागरिकों की भी मौत हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा कुलगाम में एक गांव को घेरने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए थे।

पिछले हफ्ते दो बार पाकिस्तान की ओर से किया गया सीजफायर का उल्लंघन 

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने 21 अक्टूबर को  दोपहर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के भीतर आकर तीन जवानों को मार गिराए थे । सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो पाक के सैनिकों को मार भी मार गिराए थे।  पाकिस्तान की ओर से किए सीजफायर  में

 पुंछ इलाके के एलओसी से सटे हुए कृष्ण घाटी सेक्टर के पास पिछले हफ्ते  पाकिस्तान की ओर से किए सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जिसमें  सेना का एक जवान घायल हो गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया