लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में खाई में गिरी बस, 11 लोगों की मौत, कई घायल

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 8, 2018 11:34 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा पलेरा में उस समय हुआ जब लोरान से पुंछ जा रही बस के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुंछ से मंदी जा रही बस शनिवार को खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों मकई मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। 

लोकमत के स्थानीय रिपोर्ट सुरेश दुग्गर के मुताबिक बस नंबर JK02W0445 की यह बस लूरन से पुंछ जा रही थी।  जोकि, फिसल के खाई में जा गिरी। 

बताया जा रहा कि इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर राहत और बचाव की पूरी टीम पहुंच गई। घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस शवों को बस से बाहर निकाला।  

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा पलेरा में उस समय हुआ जब लोरान से पुंछ जा रही बस के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई। प्राथमिक जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई तथा 19 अन्य हादसे में घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत ‘‘गंभीर’’ बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी मिलनी अभी बाकी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल