लाइव न्यूज़ :

जम्मू : 208 किलोग्राम अफीम के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 24, 2021 23:52 IST

Open in App

जम्मू, 24 सितंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस के मादक पदार्थ निरोधी कार्यबल ने शुक्रवार को जम्मू शहर के बाहरी इलाके में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके ट्रक से 208 किलोग्राम अफीम बरामद की।

पुलिस की मादक पदार्थ निरोधी कार्यबल की एक टीम ने विशेष सूचना के आधार पर पुरमंडल मोड़ पर राजमार्ग पर एक ट्रक को रोका और उसमें से अफीम की खेप बरामद की। यह खेप कश्मीर घाटी से पंजाब ले जायी जा रही थी।

ट्रक मुश्ताक अहमद राथेर नामक एक व्यक्ति चला रहा था। मुश्ताक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है।

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 208 किलोग्राम अफीम बरामद कर ली गयी। अफीम को ताजा फलों के डिब्बों के नीचे प्लास्टिक के 13 पैकटों में छिपा कर रखा गया था। मुश्ताक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू