एलओसी पर दो घुसपैठिया आतंकी ढेर, भारतीय सेना ने पुंछ में घेर कर मारा, एके-47 राइफल बरामद, घुसपैठ नाकाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 30, 2021 20:15 IST2021-08-30T15:55:58+5:302021-08-30T20:15:58+5:30

पुंछ में एलओसी से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने नाकाम बना दिया है।

jammu terrorist killed on LoC Indian Army surrounded AK-47 rifle recovered | एलओसी पर दो घुसपैठिया आतंकी ढेर, भारतीय सेना ने पुंछ में घेर कर मारा, एके-47 राइफल बरामद, घुसपैठ नाकाम

 30 अगस्त को तड़के एलओसी के पार से आतंकियों ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की।

Highlightsसुरक्षाबलों ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए एक आतंकवादी को मार भी गिराया है।सुरक्षाबलों की गोलीबारी के बाद बाकी आतंकवादी वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ का यह प्रयास आज तड़के किया गया।

जम्मूः भारतीय सेना ने पुंछ में एलओसी को पार करने की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक गुट को घेर कर दो आतंकी को ढेर कर दिया। एलओसी पर घुसपैठियों से फिर से मुठभेड़ आरंभ हो गयी है। भारतीय सैनिकों ने एक और पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठिए को मार गिराया है। सुबह भी एक आतंकी को मार गिराया था।

घुसपैठ के प्रयास के उपरांत एलओसी पर हाई अलर्ट जारी करने का कारण वे सूचनाएं हैं जिनमें कहा जा रहा है कि सैंकड़ों आतंकी उस पार इंतजार में हैं। रक्षाधिकारियों के बकौल, पुंछ में एलओसी से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने नाकाम बना दिया है। यही नहीं इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए एक आतंकवादी को मार भी गिराया है।

सुरक्षाबलों की गोलीबारी के बाद बाकी आतंकवादी वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ का यह प्रयास आज तड़के किया गया। सैनिकों ने कुछ संदिग्धों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा। भारतीय जवानों ने गोलीबारी से पहले उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी।

इसके बाद जब घुसपैठियों ने भी जवानों पर गोलीबारी करते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की तो भारतीय जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में एक आतंकी वहीं ढेर हो गया। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि इलाके में अभियान अब भी जारी है।

प्रवक्ता ने बताया कि 30 अगस्त को तड़के एलओसी के पार से आतंकियों ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। सेना के मुस्तैद जवानों ने एकीकृत निगरानी ग्रिड के प्रभावी उपयोग से पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश का पता लगा लिया।

उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने उन्हें ललकारा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और एक आतंकी मारा गया। उसका शव और एके-47 राइफल बरामद की गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि मुस्तैद सैनिकों की यह कार्रवाई एलओसी पर किसी भी दुस्साहस को नाकाम करने के भारतीय सेना के संकल्प को दिखाती है।

Web Title: jammu terrorist killed on LoC Indian Army surrounded AK-47 rifle recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे