लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर: गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आतंकी

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 15, 2019 16:37 IST

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों को समय रहते नाकाम बनाते हुए कानून व्यवस्था का माहौल बनाए रखने के लिए विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Open in App

अगर खुफिया अधिकारियों पर विश्वास करें तो सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और अधिकांश कमांडरों के मारे जाने से हताश आतंकी संगठन अपने बचे खुचे कैडर का मनोबल बनाए रखने के लिए गणतंत्र दिवस के दौरान राज्य में दोनों राजधानी शहरों श्रीनगर व जम्मू में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों को समय रहते नाकाम बनाते हुए कानून व्यवस्था का माहौल बनाए रखने के लिए विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने दोनों राजधानी शहरों में अपने मॉड्यूल सक्रिय कर दिए हैं। इसका सुबूत दो दिन पहले श्रीनगर के लालचौक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हुए ग्रेनेड हमले और करीब 15 दिन पहले जम्मू बस स्टैंड पर हुए बम धमाके से मिला है।

इसके अलावा बीते एक सप्ताह के दौरान श्रीनगर में हथियारों संग पकड़े गए दो आतंकियों से पूछताछ और खुफिया तंत्र की ओर से जुटाई गई सूचनाओं ने भी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। आतंकी गणतंत्र दिवस और उससे पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मौका तलाश रहे हैं।

वह सुरक्षाबलों के शिविरों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के अलावा कुछ खास लोगों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। वे सनसनी फैलाने के लिए किसी महत्वपूर्ण जगह पर कोई बम धमाका भी कर सकते हैं। तलाशी अभियान चलाए जा रहे आतंकियों की साजिश को नाकाम बनाने के लिए ही श्रीनगर में गत रोज से सुरक्षाबलों की ओर से औचक घेराबंदी कर तलाशी अभियान (कासो) चलाए जा रहे हैं।

पिछले तीन दिनों के दौरान भी पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने श्रीनगर के गुजरबल वीर छत्ताबल, नूरबाग, एसपी कॉलेज बंड बरबरशाह के अलावा मैसूमा पुलिस स्टेशन के दायरे में आने वाले विभिन्न इलाकों में अलग-अलग कासो चलाए।

सूत्रों के बकौल ग्रीष्मकालीन राजधानी में आतंकियों का एक मॉड्यूल बीते सप्ताह ही सक्रिय हुआ है, जो गणतंत्र दिवस के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस मॉड्यूल से जुड़े आतंकियों को पकड़ने के लिए ही श्रीनगर के भीतरी और बाहरी इलाके में आवासीय कॉलोनियों में तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा तारजु सोपोर में आतंकियों के एक आत्मघाती दस्ते के छिपे होने की सूचना पर आज भी कासो चलाया गया है, जो देर शाम तक जारी था।

आतंकियों के मंसूबों को भांपते हुए वादी में अल्पसंख्यकों की बस्तियों की सुरक्षा की समीक्षा कर उसमें व्यापक सुधार लाने के अलावा विभिन्न धर्मस्थलों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

हाईवे पर आतंकी हमले की संभावना का आकलन करते हुए उसे विभिन्न सेक्टरों में बांटते हुए आवश्यकता अनुसार सुरक्षाबलों की गश्त बढ़ाई गई है। जम्मू रेलवे स्टेशन, बस अड्डों की सुरक्षा कड़ी, नाकों की संख्या बढ़ाई गई है। जम्मू में भी विभिन्न इलाकों में पुलिस व अर्धसैनिकबलों की गश्त बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ शहर में आने जाने के रास्तों पर भी नाकों की संख्या बढ़ाई गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भी चौकसी बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों को भी किसी संदिग्ध को देखते ही निकटवर्ती सुरक्षा चौकी में सूचित करने के लिए कहा गया है। बावजूद इसके नागरिकों से अधिक सुरक्षाकर्मी दहशतजदा हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया