लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फंसे हुए वाहनों के लिए खोला गया

By भाषा | Updated: April 18, 2021 18:43 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 18 अप्रैल रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के मलबे को हटाने के बाद तेल टैंकरों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रहे ट्रकों सहित 1,500 से अधिक फंसे हुए वाहनों को कश्मीर के लिए रविवार को रवाना कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजमार्ग बंद होने के कारण सुबह के वक्त श्रीनगर या जम्मू से अन्य वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने का काम पूरा होने के बाद 1,500 से अधिक वाहनों को उधमपुर और रामबन से कश्मीर घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई।

यह राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाला एक मात्र बारहमासी सड़क है। भारी बारिश और इसके चलते हुए भूस्खलन के कारण यह शनिवार को अवरूद्ध हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया