लाइव न्यूज़ :

हिमपात के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

By भाषा | Updated: January 4, 2021 13:30 IST

Open in App

श्रीनगर, चार जनवरी घाटी में हिमपात होने के कारण सोमवार को जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुगल रोड को बंद कर दिया गया जिससे कश्मीर का सड़क संपर्क देश के शेष हिस्सों से कट गया है। सड़कों को बंद किये जाने के बाद करीब 4500 वाहन फंस गये हैं ।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर, खास तौर से जवाहर सुरंग के आस पास कई स्थानों पर बर्फ जमा हो जाने के कारण सड़क को यातायात के लिये बंद कर दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि बर्फ को हटाने का अभियान पूरे जोर शोर से जारी है और इस बात के प्रयास किये जा रहे हैं कि 260 किलोमीटर लंबी सड़क पर फंसे वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जा सके ।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर करीब 4500 वाहन फंसे हैं, और इनमें से अधिकतर ट्रक हैं जो घाटी के लिये आवश्यक सामग्री लेकर जा रहे हैं ।

शोपियां - रजौरी के रास्ते जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने वाला मुगल रोड क्षेत्र में भारी हिमपात के कारण कई दिनों से बंद है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ है और कई स्थानों पर दो से तीन फुट बर्फ जमी है । उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले में भी यही स्थिति है और यहां एक से दो फुट हिमपात हुआ है।

उन्होंने बताया कि खराब दृश्यता के कारण विमानों का परिचालन अब तक शुरू नहीं हो पाया है । हिमपात एवं दृश्यता के कारण लगातार दूसरे दिन श्रीनगर में विमानों का आवागमन बाधित हुआ है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर, गुलमर्ग एवं पहलगाम समेत पूरे घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है । श्रीनगर का तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार से अगले दो दिन तक मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी हिमपात की आशंका जतायी है । इसमें लद्दाख के इलाके भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?