लाइव न्यूज़ :

सड़क का हिस्सा ढहने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, मरम्मत कार्य में पांच दिन लगेंगे

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:11 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 11 जनवरी रामबन कस्बे के निकट जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क का एक हिस्सा ढहने के बाद उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि इसके मरम्मत में कम से कम पांच दिन का वक्त लगेगा।

अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर आगे केला मोड़ के निकट पुल की एक क्रंक्रीट की दीवार गिरने से रविवार शाम में सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) जतिंदर सिंह जवाहर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि संबंधित निर्माण कंपनी ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू किया है लेकिन इसे पूरा होने में कम से कम पांच दिन का वक्त लगेगा।

उन्होंने बताया कि सड़क को सहारा देने वाले पुल की 16 मीटर की दीवार गिरने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

रामबन जिला प्रशासन के अधिकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह स्थान एक निर्माणाधीन सुरंग के नजदीक ही है। यह कश्मीर घाटी को सभी मौसमों में देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़नेवाला एकलौता राजमार्ग है।

भारी बर्फबारी और लगातार बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं की वजह से यह राजमार्ग पिछले सात दिनों से बंद था और इसे यातायात के लिए रविवार को हो खोला गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग