लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी व भूस्खलन के बाद बंद

By भाषा | Updated: December 12, 2020 11:11 IST

Open in App

जम्मू, 12 दिसंबर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रात भर हुई बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है जबकि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर स्थित जवाहर टनल की जमीन पर बर्फ की नौ इंच की परत जमा हो गई है और मरोग, मगेरकोट और पंथियाल में बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन की वजह से सड़क बाधित हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि रणनीतिक रूप से अहम सड़क पर यातायात तेजी से बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह सड़क कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ती है।

डोडा जिले में अधिकारियों ने बताया कि कास्तीगढ़ के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया जिससे आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने परिवारों को रहने के लिए स्थान एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोग और मगेरकोट में भूस्खलन हुआ है जबकि पंथियाल में पर्वत से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसियों ने अहम सड़क साफ करने के लिए कर्मी और मशीनों को सेवा में लगाया है।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पी की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद आठ दिसंबर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के अलग अलग हिस्सों में तीन से नौ इंच तक बर्फबारी की खबरें हैं।

जम्मू में रात भर हुई बारिश के बाद सुबह में सूरज निकाला।

मौसम विज्ञान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि समूचे जम्मू कश्मीर में मौसम आहिस्ता-आहिस्ता सुधर रहा है और लद्दाख के आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है।

प्रवक्ता ने बताया कि 20 दिसंबर तक बड़े स्तर पर बर्फबारी होने की संभावना नहीं है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, करगिल और लेह के ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर बारिश और बर्फबारी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है