लाइव न्यूज़ :

जम्मू में एक दिन में 50.1 मिमि बारिश दर्ज की गई

By भाषा | Updated: January 6, 2021 14:28 IST

Open in App

जम्मू, छह जनवरी जम्मू-कश्मीर के जम्मू में पिछले तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को शहर में 24 घंटे में 50.1 मिमि बारिश हुई।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह बारिश रूक गई जिससे लोगों को राहत मिली।

विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू में बीते 24 घंटे में 50.1 मिमि बारिश हुई। यह जनवरी के महीने में दो दशक में दूसरी सबसे ज्यादा वर्षा है। इससे पहले 13 जनवरी 2020 को 81.4 मिमि बारिश हुई थी जो अबतक सबसे ज्यादा है।

उन्होंने बताया कि शहर में 26 जनवरी 2017 को 47.7 मिमि बारिश दर्ज की गई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भारी बारिश से तवी नदी उफान पर आ गई है लेकिन अभी यह खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित बनिहाल शहर जम्मू क्षेत्र का सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। शहर में 80.4 मिमि बारिश दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू