लाइव न्यूज़ :

जम्मूः एनएचएम के अनुबंधित कर्मचारियों ने बर्खास्तगी के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:46 IST

Open in App

जम्मू, 30 सितंबर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के सैकड़ों अनुबंधित कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अपनी बर्खास्तगी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जम्मू शहर में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गयी।

एनएचएम के 1500 से अधिक अनुबंधित कर्मचारी जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं, यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल के गेट पर जमा हो गए और सरकार द्वारा अपनी सेवाओं की समाप्ति का विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी सेवाओं को जारी रखने की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और कई घंटों तक सड़क जाम कर दी।

सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ, जिसके कारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गयी।

सुनीता देवी नामक एक प्रदर्शनकारी ने सरकार पर एनएचएम कर्मचारियों का इस्तेमाल कर उन्हें हटाने की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, " हमसे वादा किया गया था कि अगर हमने कोविड-19 की अवधि के दौरान बेहतरीन तरीके से सेवा की, तो हमें सेवाओं में नियमित कर दिया जाएगा। लेकिन नियमितीकरण के बजाय, उन्होंने कोविड की भयावह लहर के दौरान हमारा उपयोग करने के बाद बर्खास्त कर दिया।"

आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार सरकार ने ऐसे 1,500 से अधिक कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos