लाइव न्यूज़ :

शेख नगर हुआ शिवनगर तो अम्फल्ला चौक बना हनुमान चौक, जम्मू-कश्मीर नगर निगम ने नाम बदले जाने का प्रस्ताव किया पास

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2022 10:37 IST

जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने शहर में शेख नगर का नाम अब शिवनगर और अम्फल्ला चौक का नाम बदलकर हनुमान चौक रखने का प्रस्ताव पास किया है।

Open in App

जम्मू: जम्मू नगर निगम (जेएमसी) की ओर से शहर के दो स्थानों के नाम बदले जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। शेख नगर का नाम अब शिवनगर और अम्फल्ला चौक का नाम हनुमान चौक रखने का प्रस्ताव जेएमसी की ओर से पास किया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जेएमसी के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने प्रस्ताव पास किए जाने की जानकारी दी। चंद्र मोहन ने बताया, 'जेएमसी ने शेख नगर का नाम बदलकर शिवनगर और अम्फल्ला चौक का नाम हनुमान चौक करने का प्रस्ताव पारित किया है।'

इससे पहले पिछले साल जम्मू में राजकीय महिला पीजी कॉलेज गांधीनगर का नाम डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवयित्री पद्मश्री पद्मा सचदेव के नाम पर कर दिया गया था। चंद्र मोहन गुप्ता ने नाम का उद्घाटन किया था। 

पद्मा सचदेव को कवयित्री के साथ-साथ एक लेखिका के तौर पर भी जाना जाता है। वे डोगरी के अलावा हिंदी में भी लिखती थीं। उन्हें 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। पिछले साल अगस्त में पद्मा सचदेव का निधन हो गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह