लाइव न्यूज़ :

Jammu Municipal Corporation: बीजेपी के महापौर गुप्ता और उपमहापौर पूर्णिमा शर्मा ने दिया इस्तीफा, कारण जान होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2022 19:15 IST

Jammu Municipal Corporation: महापौर चंदर मोहन गुप्ता और उपमहापौर पूर्णिमा शर्मा ने जेएमसी के 75 में से 43 वार्ड पर जीत दर्ज करने के बाद 15 नवंबर 2018 को महापौर एवं उपमहापौर का पद संभाला था।

Open in App
ठळक मुद्देनए महापौर और उपमहापौर के नामों की घोषणा रविवार शाम को हो सकती है। चुनाव 13 वर्ष के अंतराल के बाद 2018 में आठ से 16 अक्टूबर तक चार चरणों में हुए थे।2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण पार्टी ने यह फैसला टाल दिया था। 

जम्मूः जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के महापौर चंदर मोहन गुप्ता और उपमहापौर पूर्णिमा शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना के साथ यहां एक बैठक के बाद शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

 

रैना ने पार्टी के पार्षदों और नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि गुप्ता और रैना ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया और भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बैठक में पिछले चार वर्षों के दौरान गुप्ता तथा शर्मा की भूमिका खासतौर से जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किए गए काम की प्रशंसा की गयी।

रैना ने कहा, ‘‘पार्षदों से विचार-विमर्श कर पार्टी अगले महापौर और उपमहापौर के नाम पर निर्णय लेगी।’’ भाजपा के एक नेता ने बताया कि नए महापौर और उपमहापौर के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए रविवार को पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलायी गयी है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी बैठक में शामिल होंगे।

नए महापौर और उपमहापौर के नामों की घोषणा रविवार शाम को हो सकती है। गुप्ता और शर्मा ने जेएमसी के 75 में से 43 वार्ड पर जीत दर्ज करने के बाद 15 नवंबर 2018 को महापौर एवं उपमहापौर का पद संभाला था। शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव 13 वर्ष के अंतराल के बाद 2018 में आठ से 16 अक्टूबर तक चार चरणों में हुए थे।

भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी ने महापौर और उपमहापौर के आधा कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें बदलने का फैसला किया था लेकिन 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण पार्टी ने यह फैसला टाल दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल