लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, कुमकारी सेक्टर में एक व्यक्ति की मौत

By विनीत कुमार | Updated: October 30, 2019 13:59 IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में भी नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने कुमकारी और माछिल सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया दो दिन पहले राजौरी में भी पाकिस्तान ने असैन्य इलाकों पर बरसाई थी गोलियां

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर कुमकारी सेक्टर के थालीगांव में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 7 घायल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। इस मामले में और जानकारी का अभी इंतजार है।

इससे दो दिन पहले भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार दागकर सीमावर्ती चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सेना ने असैन्य इलाकों को निशाना बनाया जिससे गांववासियों को बंकरों और सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी पड़ी थी। 

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में भी नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गोलीबारी मंगलवार रात से चल रही है। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी