लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में देर रात शुरू हुआ एनकाउंटर, 3 से 4 आतंकी घिरे, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 14, 2020 09:33 IST

जम्मू-कश्मीर में मई के शुरुआती हफ्तों से कई एनकाउंटर हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर में शुरुआती हफ्तों में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक शीर्ष कमांडर रियाज नायकू भी मुठभेड़ में मारा गया था। सुरक्षा बलों को नायकू की आठ वर्षों से तलाश थी।

Open in App
ठळक मुद्देखबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 3 से 4 आतंकियों को घेरे में ले रखा है।  तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां दागी तो मुठभेड़ शुरू हो गई।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच आज सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर दक्षिण कश्मीर जिले के यमरच इलाके में रात के वक्त घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान आतंकवादियों ने गश्ती दल पर गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सैन्य बल भेजा गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 3 से 4 आतंकियों को घेरे में ले रखा है। 

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम बीके यमरच गांव में आतंकियों के छुपने की पुख्ता खबर मिलने के बाद सी आर पी एफ और सेना की 35वीं राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों ने गांव में तलाशी अभियान छेड़ा था।

 उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां दागी तो मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने पहले आसपास के घरों में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और फिर आतंकियों की ओर कार्रवाई की गई। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों