Jammu-Kashmir Weather: फरवरी के महीने में ही कश्मीर में गर्मी का असर, 56% बारिश की कमी बनी वजह
By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 20, 2026 10:41 IST2026-02-20T10:41:45+5:302026-02-20T10:41:51+5:30
Jammu-Kashmir Weather: मार्च के पहले हफ्ते में, मौसम 1 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है, इसके बाद 2 और 3 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

Jammu-Kashmir Weather: फरवरी के महीने में ही कश्मीर में गर्मी का असर, 56% बारिश की कमी बनी वजह
Jammu-Kashmir Weather: मौसम की आंख मिचौनी से कश्मीरियों के दिलों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। सर्दियों में बर्फ की कम से जूझ रहे कश्मीर को अब फरवरी में ही तापमान की तपिश सहन करनी पड़ रही है जो अभी से रिकार्ड तोड़ने लगी है। यही नहीं बारिश के मोर्चे से भी बुरी खबर यह है कि कश्मीर 56 परसेंट बारिश की कमी से जूझ रहा है।
दरअसल फरवरी की अजीब गर्मी ने जम्मू कश्मीर पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, कई स्टेशनों पर तापमान नार्मल से बहुत ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है और कुछ में तो यह ऐतिहासिक लेवल तक पहुंच गया है, जबकि इस इलाके में बारिश की काफी कमी है।
मेट्रोलॉजिकल सेंटर श्रीनगर के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी का यह दौर और तेज होने की उम्मीद है, और भी रिकार्ड टूटने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि यह फरवरी अब केंद्र शासित प्रदेश के लिए रिकार्ड पर सबसे गर्म फरवरी में से एक होने की राह पर है।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो नार्मल से 9.7 डिग्री ज्यादा है, जो 2016 के बाद से फरवरी का सबसे ज्यादा तापमान है। श्रीनगर में फरवरी का अब तक का रिकार्ड 20.6 डिग्री है, जो 24 फरवरी, 2016 को रिकार्ड किया गया था।
खास बात यह है कि गुलमर्ग का 11.4 डिग्री तापमान 11 फरवरी, 1993 के अब तक के फरवरी रिकार्ड के बराबर है, जब तापमान नसर्मल से 9.9 डिग्री ज्यादा था। इसी तरह से काजीगुंड में तापमान 20.4 डिग्री रहा, जो नार्मल से 10.9 डिग्री अधिक है, जबकि पहलगाम में तापमान 16.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा में तापमान 19.4 डिग्री, कोकरनाग में 17.8 डिग्री और गुलमर्ग में 11.4 डिग्री तापमान रहा।
इस बार में स्वतंत्र मोसम विज्ञानी फैजान आरिफ बताते थे कि जैसा कि पहले बताया गया था, आज तापमान के कुछ रिकार्ड पहले ही टूट चुके हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गर्मी का मौसम खत्म हो गया है - असल में, यह तो अभी शुरू ही हुआ है। आने वाले दिनों में कई और रिकार्ड टूट सकते हैं। फैजान कहते थे कि यह फरवरी अब जम्मू कश्मीर के लिए अब तक के सबसे गर्म महीनों में से एक बनने की राह पर है।
जम्मू इलाके में भी तापमान काफी अधिक रहा। जम्मू शहर में 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो नार्मल से 5.1 डिग्री अधिक है। बनिहाल में 19.8 डिग्री, बटोत में 19.5 डिग्री, भद्रवाह में 18.9 डिग्री और कटड़ा में 24.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो हर जगह मौसम के औसत से कई डिग्री अधिक है।
लद्दाख भी गर्मी से अछूता नहीं रहा है। लेह में 7.6 डिग्री, करगिल में 9.4 डिग्री और नुब्रा वैली में 10.5 डिग्री ने नया रिकार्ड कायम किया है।
दरअसल बए़ता तापमान चिंता का विषय इसलिए है क्योंकि कश्मीर डिवीजन में अब तक 56 परसेंट बारिश की कमी दर्ज की गई है, जबकि जम्मू डिवीजन में 35 परसेंट की कमी है, जिससे लंबे समय से चल रहे सूखे के बीच चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने 19 से 26 फरवरी तक ज्यादातर सूखे हालात का अनुमान लगाया है। 27 और 28 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। मार्च के पहले हफ्ते में, मौसम 1 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है, इसके बाद 2 और 3 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 4 से 7 मार्च तक, मौसम थोड़ा बादल वाला रह सकता है।
मौसम विभाग कहता था कि मौसम सूखा बना रहेगा और तापमान नार्मल से काफी ऊपर रहेगा, इसलिए चल रही गर्मी से जम्मू कश्मीर में इस सर्दी के मौसम का पैटर्न और बदलने की उम्मीद है।