लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः 'आतंकवादियों का पता लगाकर करेंगे खात्मा, हम मौन दर्शक नहीं बनेंगे'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 23, 2018 05:12 IST

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार तड़के एक मुठभेड़ में इन दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया। रैना ने कहा कि एनएसजी कमांडो कश्मीर पहुंच गए और आप जल्द ही उन्हें घाटी से भागते हुए देखेंगे। 

Open in App

जम्मू , 23 जून: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जम्मू कश्मीर ईकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कानून का शासन बहाल करने के लिए आतंकवादियों का पता लगाकर उनका खात्मा किया जाएगा। रैना ने कहा, 'हम मौन दर्शक नहीं बने रहेंगे। हमारे सुरक्षा बल उन्हें एक-एक करके ढूंढ निकालेंगे चाहे वे जहां भी छिपे हो और उनका खात्मा करेंगे चाहे वे इस्लामिक स्टेट के हो, हिज्बुल मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा या किसी अन्य समूह के हों।' 

वह इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर से जुड़े दो आतंकवादियों के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार तड़के एक मुठभेड़ में इन दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया। रैना ने कहा कि एनएसजी कमांडो कश्मीर पहुंच गए और आप जल्द ही उन्हें घाटी से भागते हुए देखेंगे। 

उन्होंने कहा कि हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। अभियान को उसके तार्किक अंत तक ले जाया जाएगा और घाटी को आतंक मुक्त बनाया जाएगा। प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अनिल गुप्ता ने कांग्रेस पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।

आपको बता दें जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के श्रीगुफारा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने आतंकियों के आईएसजेके (इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर) से संबंधित होने की आशंका जताई। मारे गए आतंकी कश्मीर के ही रहने वाले हैं। इस एनकाउंटर में आईएसजे के नाम जुड़ने के बाद सुरक्षा एजेंसी भी सख्ते में आ गए हैं। मारे गए आतंकियों में आईएसजेके का चीफ दाऊद भी शामिल है। 

गौरतलब है कि अभी पिछले हफ्ते भी बांदीपोरा में दो आतंकी मार गिराए गए थे। वहीं दो दिन पहले पुलवामा जिले में सेना और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हो चुकी है। मंगलवार को हुई इस मुठभेड़ के दौरान सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया था।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया