लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी, 4,763 प्रत्याशी मैदान में

By भाषा | Updated: November 29, 2018 10:55 IST

सरपंच सीटों के लिए 4,04,283 मतदाता वोट डालेंगे जबकि पंच सीटों के लिए 2,70295 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Open in App

श्रीनगर, 29 नवंबरः जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के लिए 2,500 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को कश्मीर संभाग के 769 मतदान केंद्रों और जम्मू संभाग के 1,743 केंद्रों समेत कुल 2,512 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ।

उन्होंने बताया कि कश्मीर संभाग के 755 मतदान केंद्रों और जम्मू संभाग के 93 मतदान केंद्रों समेत कुल 848 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इस चरण में 118 सरपंच और 1,046 पंच निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 309 सरपंच पदों और 1,534 पंच पदों के लिए कुल 4,763 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सरपंच सीटों के लिए 4,04,283 मतदाता वोट डालेंगे जबकि पंच सीटों के लिए 2,70295 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

चुनाव का पहला चरण 17 नवंबर को हुआ था जिसमें 74.1 फीसदी मतदान हुआ था। 20 नवंबर को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 71.1 फीसदी मतदान हुआ था। तीसरे चरण में 75.2 फीसदी मतदान जबकि चौथे चरण में 71.3 फीसदी मतदान हुआ था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं