लाइव न्यूज़ :

उरी में घुसपैठिया ढेर, 8 दिन में 4 आतंकी मारे गए, चार भारतीय सैनिक जख्मी, श्रीनगर और पुलवामा में भी कार्रवाई

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 28, 2021 14:11 IST

उत्तरी कश्मीर में बारामुल्ला के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ सैन्य अभियान लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक घुसपैठिया मारा गया। जबकि एक सैन्यकर्मी जख्मी हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने घुसपैठ का प्रयास नाकाम बनाते तीन आतंकियों को मार गिराया था।सेना के जवानों घुसपैठियों को चारों तरफ से घेरते हुए उनके उस कश्मीर की तरफ भागने के रास्ते भी बंद कर दिए हैं। हथलंगा जंगल क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था जो घुसपैठ कर दाखिल हुए थे।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। एक पाकिस्तानी मूल के आतंकी को जिन्दा भी पकड़ लिया है। उरी में पिछले 8 दिनों में यह लगातार तीसरी मुठभेड़ है, जिसमें चार आतंकी मारे जा चुके हैं और चार भारतीय सैनिक जख्मी हो चुके हैं।

इस बीच श्रीनगर में दो ओवर ग्राउंड वर्करों को पकड़ने के साथ ही पुलवामा में एक आतंकी ठिकाने का भंड़ाफोड़ भी किया गया है। उत्तरी कश्मीर में बारामुल्ला के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ सैन्य अभियान लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक घुसपैठिया मारा गया। जबकि एक सैन्यकर्मी जख्मी हुआ है।

एक घुसपैठिये के जिन्दा पकड़े जाने की भी सूचना है। पुलिस या सेना ने अभियान के बारे में अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि यह अभियान गत शनिवार को उरी सेक्टर के रामपुर सब सेक्टर में उसी इलाके में जारी है जहा बीते वीरवार की सुबह सेना ने घुसपैठ का प्रयास नाकाम बनाते तीन आतंकियों को मार गिराया था।

सूत्रों ने बताया कि सेना के जवानों घुसपैठियों को चारों तरफ से घेरते हुए उनके उस कश्मीर की तरफ भागने के रास्ते भी बंद कर दिए हैं। शनिवार को इस अभियान में तीन जवान जख्मी हुए थे। सोमवार को एक और जवान मुठभेड़ में जख्मी हुआ है। अब तक चार सैन्य कर्मी इस अभियान में घायल हो चुके हैं।

यह सभी सैन्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एक आतंकी भी मारा गया है और उसका शव बरामद किया है। एक आतंकी को पकड़ा गया है। उनके अन्य साथियों के खिलाफ सैन्य अभियान जारी है। इससे पहले भी हथलंगा जंगल क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था जो घुसपैठ कर दाखिल हुए थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था।

वहीं 18 सितंबर को भी उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की एक कोशिश की गई थी जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम बनाया था। इस बीच पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से पुलवामा से आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में एक रिहायशी मकान में बनाए गए आतंकी ठिकाने का भी भंडाफोड़ किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस और सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल ने एक विश्वस्त सूचना के आधार पर श्रीनगर जिला के राजौरी कदल इलाके में एक घर पर बनाए गए आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इसी बीच पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पुलवामा से आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इनकी अभी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर रियाज सथरगुंड की मौजूदगी बारे उन्हें पता चला। इस दौरान यह भी पता चला कि डाउनटाउन राजौरी कदल इलाके के एक रिहायशी मकान में आतंकियों की पनाहगाह बनाई गई है। तलाशी के दौरान आतंकी ठिकाने का भंडफोड़ हुआ और मकान के मालिक को गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?