लाइव न्यूज़ :

बेमौसम की बारिश और बर्फबारी बनी कश्मीर में परेशानी का सबब, कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ बारिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 8, 2023 14:58 IST

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार अगले 24 घंटे जम्मू कश्मीर के लिए भारी साबित हो सकते हैं। भारी बारिश और बादल फटने के साथ ही कई ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

Open in App

जम्मू: जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली बेमौसम की बारिश और बर्फबारी ने तबाही ला दी है। पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश कई रिकार्ड तोड़ने के करीब हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार अगले 24 घंटे जम्मू कश्मीर के लिए भारी साबित होंगें क्योंकि दोपहर बाद से भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि कहर बरपा सकती है।

पहले ही कश्मीर के कई जिलों में बारिश पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, काजीगुंड में पिछले 24 घंटों में 50 मिमी बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 2010 के मई महीने की 29 तारीख को 59 मिमी बारिश हुई थी। इसी तरह से कोकरनाग में भी 24 घंटों में 63 मिमी और बनिहाल में 41 मिमी बारिश ने पिछले कई रिकार्डों को धो डाला है।

सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि बर्फबारी भी कमाल दिखा रही है। गुरेज वैली में 5 से 6 इंच बर्फ गिर चुकी है और कुलगाम, शोपियां और पहलगाम के इलाकों में भी यह 4 से 5 इंच का मई महीने का नया रिकार्ड बना चुकी थी।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की चेतावनी के साथ ही भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनियों के साथ ही कई ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घरों में ही रहने को कहा है।

कश्मीर वादी के साथ साथ चिनाव वैली के रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भी भारी बारिश का कहर कितना है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामबन में दो दिनों के लिए सभी स्कूलों और कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया ह। इन इलाकों में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के कारण सर्दी का मौसम पुनः लौट आया है।

हालांकि कश्मीर की जान कहे जाने वाले जेहलम दरिया में अभी पानी का बहाव 9 फीट के करीब था पर ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों को चेतावनी जारी की जा चुकी थी। कश्मीर के अन्य कई नदी नालों में भी बाढ़ आ चुकी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है