लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के नौगाम में मुठभेड़, भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2022 22:12 IST

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकवादी आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद  (AGuH) से जुड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के नौगाम थानाक्षेत्र के डांगेरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़।आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।पिछले हफ्ते भी अनंतनाग जिला में सुरक्षा बलों ने इस आतंकी संगठन के दो आतंकियों को मारा था।

श्रीनगर: श्रीनगर जिले के नौगाम क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों आतंकियों की पहचान शाहिद अहमद और पुलवामा के एजाज रसूल के तौर पर हुई है। कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया है कि मारे गए दोनों आतंकवादी आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद  (AGuH) से जुड़े थे। दोनों हाल में दो सितंबर को पश्चिम बंगाल से आए एक मजदूर मुनील उल इस्लाम पर हमला करने में भी शामिल थे।   

इससे पहले बुधवार शाम एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर नौगाम थानाक्षेत्र के डांगेरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। 

इससे पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मारा गया था। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के हेफ शिरमल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरु हो गई। 

वहीं, पिछले हफ्ते भी अनंतनाग जिला में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में अलकायदा से संबद्ध अंसार गजवतुल हिंद के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकवादियों की पहचान फयाज कुमर और ओवैस खान के रूप में हुई जो कई आतंकवादी हमलों शामिल थे।

वे जुलाई में चेनीवुडर श्रीगुफवाड़ा में पुलिस कर्मियों पर हमले सहित कई आतंकी हमलों में शामिल थे। चेनीवुडर श्रीगुफवाड़ा में हमलें में एक पुलिस कर्मी फिरदौस डार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, दराशिकोह पार्क, बिजबेहरा में अगस्त में हमले में एक पुलिस कर्मी कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया