लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में दो आतंकी ढेर, कल हुए हमले में शहीद मेजर के शव को पुणे भेजा गया

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 12, 2019 20:18 IST

राजोरी जिले के नौशेरा इलाके में आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए मेजर शशि धरन वी नायर का पार्थिव शरीर शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके निवास स्थान पुणे के लिए रवाना कर दिया गया है।

Open in App

कुलगाम के काटापोरा-यारीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी बीच सेना के जवानों की तीन आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिस्ट्रिक्ट कमांडर सहित तीन आतंकियों के घिरे होने की जानकारी है।  वहीं सूत्रों की माने तो दो आंतकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। एनकाउंटर के दौरान कुलगाम में सभी इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी गई हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों की ओर से अभी भी गोलियां बरसाई जा रही हैं जिससे लगता था कि एक दो आतंकी अभी जिन्‍दा हैं। उनका कहना था कि उन्‍हें भी जल्‍द ढेर कर दिया जाएगा।

जवान ने की आत्‍महत्‍या

कश्मीर के कुलगाम जिले में ही सेना के एक जवान ने अपने शिविर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स शिविर में वायरलेस ऑपरेटर पद पर तैनात अभिषेक रॉय कुमार ने शुक्रवार शाम अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने कहा, "जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।"

शहीद मेजर के शव को पुणे भेजा गया

इस बीच राजोरी जिले के नौशेरा इलाके में आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए मेजर शशि धरन वी नायर का पार्थिव शरीर शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके निवास स्थान पुणे के लिए रवाना कर दिया गया है। रवानगी से पहले शहीद मेजर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मेजर जनरल एच. धर्मराजन, जीओसी एस राजौरी, आईजी पुलिस जम्मू, स्टेशन कमांडर जम्मू, स्टेशन कमांडर एयर फोर्स जम्मू, सीएसओ व्हाइट नाइट कॉप्स आदि मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि के बाद मेजर शशिधरन का पार्थिव शरीर शनिवार विमान से उनके निवास स्थान पुणे रवाना कर दिया गया। यह जानकारी सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने साझा की है।

याद रह जम्‍मू के राजौरी जिले के नौशहरा इलाके के लाम सेक्टर में शुक्रवार को सेना की लाम बटालियन 2/1 जीआर के तीन जवान गश्त के दौरान आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए थे। तीनों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

 इस दौरान इनमें से एक जवान ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल सूबेदार व नायक का उपचार चल रहा है। उसी जगह शुक्रवार शाम तकरीबन पौने छह बजे एक और आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें सेना के मेजर शशि धरन वी नायर शहीद हो गए। धमाका इतना विध्वंसक था कि ब्लास्ट के दौरान सेना की एक जिप्सी के परखच्चे उड़ गए।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों