लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच 16 घंटे चला एनकाउंटर, लश्कर के दो आतंकियों ढेर 

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 13, 2018 22:36 IST

मिली जानकारी के अनुसार, गत बुधवार की दोपहर बाद सेना की 22 आरआर,राज्य पुलिस विशेष अभियान दल और सीआरपीएफ के जवानों के एक संयुक्त कार्यदल ने बराथ कलां में आतंकियों के एक दल के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। 

Open in App

भारतीय सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बराथ कलां सोपोर में लश्कर के दो आतंकियों को लगभग 16 घंटे के अभियान के बाद वीरवार की सुबह तड़के मार गिराया। मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय हैं। इस बीच, प्रशासन ने आतंकियों की मौत के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए सोपोर व उसके साथ सटे सभी इलाकों में शिक्षण संस्थानों व इंटरनेट सेवाओं को अगली सूचना तक बंद करते हुए सभी संवेदनशील इलाकों में एहतियातन निषेधाज्ञा भी लागू कर दी है। मुठभेड़ में दो मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, गत बुधवार की दोपहर बाद सेना की 22 आरआर,राज्य पुलिस विशेष अभियान दल और सीआरपीएफ के जवानों के एक संयुक्त कार्यदल ने बराथ कलां में आतंकियों के एक दल के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। 

गत शाम छह बजे के करीब जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया था,लेकिन जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। आतंकियों को बचाने के लिए शरारती तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया था,लेकिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों को बच निकलने का कोई मौका नहीं दिया।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के चलते बुधवार दोपहर को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सभी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट सील कर घर-घर तलाशी शुरू की गई। बर्थ कला इलाके में घेराबंदी सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

सुरक्षा बलों ने जिस मकान में आतंकी छिपे हुए हैं उसके आस-पास के घरों को खाली करा लिया है। सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 179 बटालियन सीआरपीएफ और सोपोर एसओजी की ओर से पूरे इलाके को घेर रखा है। फ्लड लाइट के भी प्रबंध किए गए हैं ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें।

बुधवार को रात गहराने के साथ ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद करते कुछ देर के लिए अभियान भी स्थगित रखा ताकि आम लोगों की जनक्षति से बचा जा सके।

करीब तीन घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी थमी रही। लेकिन आधी रात के बाद फिर गोलियों की आवाज गूंज उठी और आज सुबह साढ़े सात बजे मुठभेड़ वहां छिपे दो आतंकियों के मारे जाने के साथ ही समाप्त हो गई। मारे गए आतंकियों की पहचान उवैस अहमद निवासी गुंड ब्राथ और ताहिर अहमद डार निवासी सईदपोरा के रुप में हुई है। दोनों लश्कर से संबधित हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां