लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: ISIS के दो और आतंकियों के मारे जाने से संख्या पहुंची 12, पुलिस कर रही मौजूदगी से इनकार

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 11, 2019 16:39 IST

पिछले कुछ महीनों में आईएस के आतंकियों के मारे जाने का आंकड़ा बढ़ कर 12 हो गया है। इनमें एक कमांडर भी शामिल है। बावजूद इसके कश्मीर पुलिस अभी भी कश्मीर में न ही आईएस की मौजूदगी को स्वीकार करने को राजी है और न ही आईएस को कोई बड़ा खतरा मान रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आईएस के आतंकियों के मारे जाने का आंकड़ा बढ़ कर 12 हो गया है।पुलिस अभी भी कश्मीर में न ही आईएस की मौजूदगी को स्वीकार करने को राजी है और न ही आईएस को कोई बड़ा खतरा मान रही है।

सुरक्षाबलों ने आज भी आईएसआईएस के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके साथ ही कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आईएस के आतंकियों के मारे जाने का आंकड़ा बढ़ कर 12 हो गया है। इनमें एक कमांडर भी शामिल है। बावजूद इसके कश्मीर पुलिस अभी भी कश्मीर में न ही आईएस की मौजूदगी को स्वीकार करने को राजी है और न ही आईएस को कोई बड़ा खतरा मान रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने अंसार गजवात उल हिंद से संबंधित दो आतंकियों को ढ़ेर कर दिया है। वे आईएस के आतंकी थे।

कश्मीर के आइजीपी एसपी पानी के मुताबिक दोनों आतंकियों का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। ऑपरेशन में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौके सेे भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। उन्होंने माना है कि दोनों आतंकियों का संबंध आईएसआईएस से था।

दोनों की पहचान लोकल आतंकी के तौर पर हुई है, एक शाकिर अहमद वागे अवनीरा, शोपियां का ही रहने वाला था, जबकि सायर अहमद भट कुलगाम निवासी था। 23 मई को ज़ाकिर मूसा के मरने के बाद इस्लामिक स्टेट ने विलाया-हिन्द (हिन्द प्रोविंस) के नाम से नया चौप्टर शुरू किया था। हाल ही में जारी इसके प्रोपगैंडा वीडियो में सायर ने अल-बगदादी को अपना अमीर मानने को कहा था।

जानकारी के अनुसार, सुबह सुरक्षाबलों को शोपियां के अवनीरा में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद सुकक्षाबलों ने पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों को आता देख छिपकर बैठे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी आतंकियों की फायरिंग को मुंहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। दोनों आतंकियों की लंबे समय से सुरक्षाबलों को तलाश थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआईएसआईएसआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी